गौर / बस्ती। गौर रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर पश्चिम सुमही इंटर कॉलेज के पास गेट संख्या 217 सी 50 कदम पश्चिम पश्चिम तरफ में बृहस्पतिवार सुबह 6:45 बजे मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से तुरंत उसकी मौत हो गई गेटमैन विनोद कुमार ने गौर स्टेशन मास्टर को सूचना दिया गौर स्टेशन मास्टर ने बभनान आरपीएफ को सूचित किया आरपीएफ ने गौर थाने को सूचना दिया गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा उसकी पहचान कराई पहचान में कम्मल प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र राम किशोर विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष ग्राम विशुनपूरा थाना गौर का निवासी है मृतक किसी काम से लाइन क्रॉस करके जा रहा था जो की डाउन लाइन पर शव पड़ा मिला। मृतक की पत्नी संवारी देवी ने बताया कि घर से सुबह 6:00 बजे दवा लेने के लिए बात करके निकले थे और किस हालत में रेलवे लाइन पर पहुंचे या नहीं पता चला मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें एक लड़का तीन लड़कियां दो लड़कियों का शादी हो चुका है मृतक की पत्नी एवं बूढ़े माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक बिल्डिंग की दुकान के सहारे अपना पूरे परिवार की जीविका चलाता था गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कुछ पारिवारिक समस्या थी जैसा की लोगों का कहना है मगर मामला जो भी हो यह जांच का विषय है प्रभारी निरीक्षक कुमार राजभर ने बताया कि शव की पहचान हो गई है पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अगर परिवार की तरफ से किसी प्रकार का तहरीर मिलता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।