बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के दुधराक्ष निवासी अशोक चौधरी ने चार नामजद, तीन- चार अन्य के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छपिया रघुवंश सहकारी समिति सहकारी समिति छपिया रघुवंश (कापरेटिव) पर सरकारी खाद का वितरण हो रहा था। वितरण के दौरान राजकुमार भट्ट, भोला यादव, विराट भट्ट, तुलसी यादव व तीन- चार अन्य लाईन में खाद लेने के लिए गलत तरीके से खड़े थे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने छपिया रघुवंश सहकारी समिति छपिया रघुवंश सहकारी समिति पर विवाद के बारे में पूछने पर गांव के कुछ अज्ञात लोगो द्वारा घेर कर अभद्र शब्दो का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनो मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।