शराब के नशे में गाली देने, मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय नानू का डीह निवासी लल्लन प्रसाद चौधरी ने गांव निवासी नरेन्दर पर शराब के नशे में गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।