बीए की छात्रा को ट्रेलर ने रौंदा, मौत, हादसा देख साथी छात्रा बेहोश

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी एक छात्रा की गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ की एक छात्रा घटना देखकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के धमौरा गॉव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रूबी (18) पुत्री प्रमोद कुमार, कांजल (17) पुत्री नरसिंह के साथ साईकिल से कम्प्यूटर कोर्स करने सुर्तीहट्टा जा रहीं थी। अभी दोनों राजकीय इंजीनियरिंग कालेज गेट के सामने पहुँची थी कि गौरा से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से रूबी को रौद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा देख काजल बेहोश हो गई। राहगीरों ने बेहोश पड़ी काजल को लेकर उसके गांव धमौरा पहुंचे, होश में न आने पर उसे लेकर गौरा के एक निजी हास्पिटल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, अभी भी वह सदमें में है। मृतका रूबी के पिता रोजी रोटी के चक्कर में मुम्बई में हैं।
एसआई महेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सड़क पर लगे सीसीटीबी कैमरे की मदद से दुर्घटनाकारित करने वाले ट्रेलर का पता लगाया जा रहा हैं।