प्राइवेट बस की चपेट में आने से साईकिल सवार बुर्जुग की मौत

 

बस्ती।दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर विशुनपुरा गांव के पास प्राइवेट बस की ठोकर लगने से साईकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी राज किशोर उपाध्याय (66) साइकिल से अपने मकान शुकुलपुरा बाजार से वापस अपने पैतृक गांव विशुनपुरा जा रहे थे। अभी वह अपने गांव के सामने पंहुचे ही थे कि कलवारी की ओर से छावनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साईकिल में ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में फंसी एक अन्य साइकिल को चालक करीब दो किमी तक घसीटता चला गया। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।