बिजली बिल माफ करने के नाम पर महिला से बनाए शारीरिक सम्बन्ध, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी, जेई गिरफ्तार

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गाऊखोर विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई रविन्द्र कुमार को एक महिला के साथ बलात्कार करने, वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बिजली कनेक्शन की जांच करने के बहाने आरोपी जेई उसके घर पहुंचा। बिजली बिल कम करने का प्रलोभन दिया, उससे निकटता बढ़ाया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला के साथ जेई का अश्लील वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने जेई के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हर्दिया चौराहे से आगे पटेल चौक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।