पौली
यातायात पखवाड़ा को देखते हुए धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी पौली पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशो का पालन करते हुए पौली चौकी प्रभारी रजनीश राय के अगुवाई में दुलहापार चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान चालको के गाड़ियों के कागजात , वाहन चालक का ड्राइवर लाइसेंस व हेल्मेट न रहने पर कार्रवाई की गई ।कुल 77 दोपहिया चार पहिया बाहन चेक किये गये जिसमे 14 बाहन से ईचालान के रुप मे 17000 रूपये की धन राशि बताई गयी। जिसके नियम के पालन मे कमी मिलने पर विधिक कार्यवाई किए गई । इस मौके पर यस आई जयप्रकाश कुशवाहा हमराही सिपाही सोनू पटेल और अजय निषाद, मनोज यादव मेराज अहमद मौजूद रहे।