मां जगदंबा के आगमन की तैयारियों को लेकर मातृशक्ति सेवा मंडल की बैठक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। मातृशक्ति सेवा मंडल के भवन पर रविवार को मां जगदंबा के आगमन एवं आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र उर्फ पट्टू बाबा ने की। बैठक में आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की तैयारियों के तहत पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, भंडारा, श्रद्धालुओं के बैठने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए और आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर रूपरेखा तय की।
इस दौरान पंडाल स्थल पर मां जगत जननी जगदंबा का चित्र स्थापित कर पुष्पों से सजाया गया। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धापूर्वक मां जगदंबा के आगमन का शुभारंभ किया गया। भक्तिमय वातावरण में कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के उपरांत मंडल की ओर से उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वंश गोपाल मिश्रा, विष्णु गुप्ता, राजेश सोनी, श्याम बिहारी उर्फ शंभू मिश्रा, अतुल मोदनवाल, हरिमोहन वर्मा, मनोज सोनी, श्याम गुप्ता, श्यामधारी गुप्ता, उत्कर्ष, प्रिंस मिश्रा, राजा बाबू, लालू सोनी, सागर गुप्ता, वेदानंद सोनी, हिमांशु सोनी, महेंद्र सोनी, रामकृष्ण बाबा, रोहिताश कपूर, पिंटू सोनी, नवीन भाटिया, राजेश कैटर्स, मोहम्मद असलम, मनोज लवली सिंगार, सचिन मोदनवाल सहित मातृशक्ति सेवा मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।