बिल्डिग मैटेरियल की दुकान पर चढ़कर तोड़फोड़ करने, मारने पीटने,एक लाख रूपया, गले से सोने की सीकड़ छीन लेने का आरोप

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के जटौलिया निवासी राम नरायन ने पांच नामजद, .15-20 अज्ञात पर बिल्डिग मैटेरियल की दुकान पर चढ़कर तोड़फोड़ करने, मारने पीटने, गल्ले में रखा एक लाख रूपया, गले से सोने की सीकड़ छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
राम नरायन के अनुसार उसके पिता राम अवतार ने कुसमौरडीह चौराहे पर बैनामा की जमीन लेकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोल रखा है। उसके अनुसार 11 अगस्त को कुसमौरडीह निवासी सुनील कुमार, मोनू उर्फ किसन कुमार, उसकी पत्नी शोभावती देवी, मालती देवी पत्नी रामफल, हैदराबाद गांव निवासी राम गोपाल व .15-20 अन्य अज्ञात ने बैनामाशुदा जमीन व दुकान को लेकर दुकान पर चढ़कर तोड़फोड़ किया, ट्रैक्टर पर ईंट पत्थर फेंका, जब उसके उसने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर उसे और उसके पिता को गाली दी। आरोपी किशन कुमार ने गल्ले से एक लाख रूपया और राम गोपाल ने उसके गले से सोने की सीकड़ छीन लिया। उसे और उसके भाई को घर में घुसकर मारा पीटा। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।