*गोवर्धन पर्व पर आश्रय स्थलो मे पूजे गए बेसहारा पशु *

* गो सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – अनिल दुबे
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल शिवपुर पर गोवर्धन पर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोचार द्वारा बेसहारा पशुओं का पूजा अर्चन कर मीठा व फल खिला कर कर्मचारियों को गो संरक्षण की शपथ दिलाए।
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व एडीओ पंचायत सुवाष चंद्र ने विधि विधान से पूजा कर पशुओं को माला पहनाकर मीठा व फल खिलाकर जनमान के कल्याण की कामना की। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुवे ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गो आश्रय स्थलो में खाने व रहने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जो आज के दिन दिख रहा है। इसी तरह अनवरत चलता रहे।
      एड़ीओ पंचायत सुवाष चंद्र ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओ को गिनाया। ग्राम प्रधान घनश्याम व सचिव गोरख नाथ यादव ने अतिथियों का स्वागात कर आभार व्यक्त किया। गो-आश्रय स्थल उजियानपुर, सिकंदरपुर व कडजा अजमतपुर में भी गौ सेवा व पूजा अर्चन किया गया।
        कार्यक्रम में डा फजील खान, विंदेश्वरी चौरसिया, ओमकार चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, महेश कुमार, सुवाष चौधरी, रविंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।