सवारी बैठाने को लेकर हुई और तू तू मै मैं, मारने पीटने में कार चालक व तीन अन्य पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अजय कुमार त्रिपाठी ने चार लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वे लखनऊ जाने के लिए मूडघाट चौराहे पर यात्री छाजन में खडे थे, उसी समय एक सफेद रंग की आर्टिका गाड़ी आकर वहा पर रुकी। ड्राइवर की सीट पर बैठे विशाल सिंह नामक व्यक्ति से उसकी लखनऊ जाने के सम्बन्ध मे बातचीत होने लगी, इस बीच चालक से तू तू मै मै होने के चलते वह चुप होकर यात्री छाजन मे बैठ गया। इसके बाद बुलट बाइक से आए तीन अन्य लोगों और कार चालक ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, उसके द्वारा हल्ला गुहार मचाने पर मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर रवि जायसवाल, नितिन जायसवाल, विशाल सिंह व एक अन्य अज्ञात, पता अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।