बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के भदावल में ढाबा पर काम करने वाले प्रियांशु को मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारने पीटने, उसे बगल के गड्ढे में ढकेल देने, फ्रिज, टेबल, कुर्सी पलट देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के अटवा निवासी रिंकल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िक वह भदावल में शिवम सिंह की जमीन को किराये पर लेकर ढाबा चलाता है। 28 अक्टूबर की रात करीब ढेड़ बजे मुह पर कपड़ा बांध कर आए तीन- चार व्यक्तियों ने ढाबे पर काम करने वाले प्रियांशु को मारा पीटा, उसे बगल स्थित गड्ढे में ढकेल दिया, ढाबे में रखा फ्रिज, टेबल, कुर्सी पलट दिया। जब उसके भाई दिनेश सिंह पहुंचे तो हमलावर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गल्ला में रखा पैेसा भी वे लेकर चलता बने। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।