घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर गांव निवासी एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि वह रात के समय घर में खाना बना रही थी। इस बीच गांव निवासी रजा हुसैन उसके घर में घुस गया। घर में मौजूद उसकी 16 वर्षीय पुत्री से छेड़खानी करने लगा। जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। इसकी शिकायत जब उसने आरोपी के घर वालों से की तो वे उसे ही गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए, उसे जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी, उसकी मां, दो भाई के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।