बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक उसकी ननिहाल से बहका फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में उसके पिता ने रूधौली थाना क्षेत्र के नये गांव (रूधौली कला) निवासी सर्वेश कुमार पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री अपनी ननिहाल में रहती थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।