पुलिया के नीचे पानी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

 

बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया पुलिया के नीचे 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पानी
में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही की।
पुलिस के अनुसार आस पास के लोगो से पहचान कराने के दौरान पता चला िकवह मंद बुद्धि का व्यक्ति था, प्रतिदिन इधर उधर घूमता रहता है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।