ग्राम प्रधान, दो ग्राम विकास अधिकारी पर शासकीय धन की क्षति का मुकदमा

 

बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कन्हौली के ग्राम प्रधान, दो ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने शासकीय धन की क्षति होने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश कुमार ने ग्राम प्रधान निसार अहमद, ग्राम विकास अधिकारी तनवीर अशरफ, पंकज कुमार सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा कतिपय परियोजनाओं पर क्रय की गई सामग्री के भुगतान के उपरान्त उस पर आयकर एवं जीएसटी की कटौती जमा नहीं किया, जिससे 8629 रुपये की शासकीय क्षति हुई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।