लोहे के राड से हाथ पर हमला कर घायल करने का आरोप

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर निवासी सत्यराम उर्फ बिहारी ने मोहल्ले के ही निवासी एक युवक पर लोहे की राड से प्रहार कर दोनो हाथों में चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ले के निवासी गोलू मिश्रा नशे की हालत में था, जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह गाली देते हुए चला गया। इसके बाद 17 अक्टूबर को दिन में करीब साढ़े सात बजे अचानक लोहे की राड से प्रहार कर उसके दोनो हाथों में चोट पहुंचाया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।