बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला मोहल्ला निवासी सूरज कुमार ने दो नामजद, चार- पांच अज्ञात पर पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर देने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दरिया खां निवासी पुनीत और उसके भाई घनश्याम व चार- पांच अन्य अज्ञात ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते दरिया खां मोड के पास दीपक और अरूण को मारा पीटा, जब उन्हे वह बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा, जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।