युवती की फेक आईडी बनाकर अपलोड किया अश्लील फोटो, वीडियो

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय एक युवती के नाम से फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो, वीडियो डालने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर रूधौली थाना क्षेत्र के छपिया निवासी आरोपी अंकित त्रिपाठी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।