जमीनी विवाद में महिला को मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी तरीबुननिशा पत्नी सिददीक अली ने चार लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी नासिर अली, उसकी पत्नी नाजमा खातून, आरिफ खान, अयूब खान ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर केे आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।