बस्ती।यूपी रोडवेज इंप्लाईज यूनियन पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बस्ती डिपो परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। वेतन विसंगतियों व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन एआरएम आयुष भटनागर को सौंपा।
धरने का नेतृत्व रोडवेज इंप्लाईज यूनियन शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए शाखा मंत्री सूबेदार सिंह ने एक-एक कर कर्मचारी समस्याओं को गिनाया। कहा कि यदि कर्मचारी हितों की अनदेखी की गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी हितों को लेकर निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
धरना में यूनियन के उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी , रामानन्द, शशिकांत पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।