बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी 17 वर्षीय एक किशोर के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने, जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेनुआ गांव निवासी मो. सादाब ने गांव निवासी अरविन्द और विशाल पर आरोप लगाया है कि दोनो ने पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू मार दिया, जान से मारने की धमकी दी। चाकू लगने से उसके बेटे के पेट में गंभीर चोट आई है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।