बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रूधौली के वार्ड नम्बर 11 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर (मुड़ियार) निवासी छोहारा देवी पत्नी स्व. रामबली ने वार्ड निवासी विष्णु पर दरवाजे पर चढ़कर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि घर पर चढ़कर आरोपी उनका दरवाजा पीटने लगा, जब उसने दरवाजा खोला तो उसे धक्का देते हुए गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।