बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नगर बाजार निवासी एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नगर बाजार निवासी राम बचन पिछले दो माह से उसे अकेली पाकर आपत्तिजनक फब्तियां कस रहा है। आटो या पैदल जाते समय उसके साथ कई बार छेड़खानी की, विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दिया। छह अक्टूबर को काम से वापस लौटते समय आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया, किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।