बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बूड़ापार निवासी परमेश्वर ने गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गांव निवासी अमरनाथ के घर के सामने नल पर रखे डिब्बे मंे पानी भरकर नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर अमरनाथ, उसके भाई रजवन्त, भतीजी रजनी, मां प्रेमलता ने उसे घेर कर मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।