बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि पिरैला गरीब निवासी राम नारायन उर्फ साढू उसकी नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर जबरिया अपने घर की तरफ ले गया और उसके साथ छेड़खानी की, जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।