कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने में मुकदमा

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर स्थित उचित दर विक्रेता के खिलाफ घटतौली करने,खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सदर विकास खण्ड के पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उचित दर विक्रेता मुरादपुर अपूर्वा विश्वास ने कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया, घटतौली कर खाद्यान्न की कालाबाजारी कर लिया। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।