बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पड़ियापार निवासी फूलचन्द चौधरी ने खजौला निवासी अनिल उर्फ भोलू पर मोटर साईकिल हड़पने का आरोप लगाया है। पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी ने हडिया शराब भट्ठी के पास उससे धोखे से उसकी मोटर साईकिल मांगा, मोटर साईकिल मांग कर ले जाने के बाद उसे वापस नहीं किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुरानी बस्ती थाना पुलिस विवेचना कर रही है।