महोत्सव पूर्वाभ्यास – आचार्य सुरेश जोशी

🪷 ओ३म् 🪷
*महोत्सव पूर्वाभ्यास*
आर्य समाज न ई बाजार बस्ती के *५१ वां वार्षिक महोत्सव से पूर्व जनपद बस्ती के *परिवारों, विद्यालयों व मंदिरों* में 🔥 वैदिक यज्ञ-योग-संस्कार-वैदिक भजनों एवं वेद प्रवचनों के *सचल गुरुकुल सभाएं* चल रही हैं। इन सभाओं का संचालन तीन सत्रों में होता है।
🏵️ *प्रथम सत्र प्रभाती*🏵️
प्रतिदिन प्रभात फेरी के क्रम में आज स्वामी दयानंद विद्यालय में 🚩 योगासन- प्रेरणा गीत व भारतीय खेलों 🚩 का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचार सहायक *आदरणीय अश्विनी त्रिपाठी* सूचना विभाग बस्ती का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
🏵️ *द्वितीय सत्र*🏵️
ग्राम लहरोली मंडल बस्ती में श्रीमान अनिल पंसारी के संयोजन में 🔥 *वैदिक यज्ञ-भजन-वेदोपदेश* 🔥 कार्यक्रम आयोजित किया गया। समस्त ग्राम वासियों ने सत्य सनातन वैदिक धर्म की आवश्यकता पर जोर दिया और भविष्य में शीघ्र ही *वार्षिकोत्सव समारोह* की योजना का संकल्प लिया।
🏵️ *तृतीय सभा*🏵️
सायंकालीन सत्र हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप कुमार गुप्ता के यजमानत्व में प्रारंभ हुआ। जहां सृष्टि के प्रथम ग्रंथ वेद पर चिंतन किया गया। वेद के अनुसार परमात्मा ने मानव मात्र को प्रतिदिन की दिनचर्या में पांच कार्यों को अनिवार्य बताया है।
[१] प्रातः -सायं ईश्वर का धन्यवाद सपरिवार करें।
[२] प्रतिदिन जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी की शुद्धि के लिए १५ मिनट का दैनिक यज्ञ करें।
[३] जीवित माता पिता आचार्य एवं आयु वृद्ध, अनुभव वृद्ध लोगों की आज्ञा का पालन एवं तन मन धन से सेवा करना।
[४] समय -समय पर वैदिक विद्वानों द्वारा पारिवारिक सत्संगों का आयोजन और उन्हें दान -दक्षिणा देकर ऋषि ऋण से उऋण होना।
[५] घर की पाकशाला में बने भोजन से पशु -पक्षी,कृमि, चींटी, भिक्षुकों का भाग निकाल कर बच्चे अन्न को प्रसाद मान कर खाना।
शास्त्र की भाषा में इन्हें पंचमहायज्ञ अर्थात् *ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ और बलि वैश्व देव यज्ञ* कहते हैं।
इस प्रकार तीनों सत्रों में समस्त परिवारों को आर्य समाज मंदिर न ई बाजार बस्ती के ५१वें वार्षिक महोत्सव में आने के लिए प्रेरित किया गया।
🌸* *आयोजक*🌸
इस प्रकार इस ५१वें महोत्सव के महान *यजमान एवं आयोजक स्व नाम धन्य श्री ओमप्रकाश आर्य* जी ही हार्दिक इच्छा है कि मंडल बस्ती में सभी 🪷 सत्य सनातन वैदिक धर्म को जानें, मानें और आचरण 🪷 में लाकर राष्ट्र को सुखी, सम्पन्न व समृद्ध करें!
आचार्य सुरेश जोशी
*प्रवासीय कार्यालय*
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र० 🪔