मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत 8624.42 लाख रूपये मंजूर हुए

लखनऊ । प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत प्राविधानित धनराशि 180000 लाख रुपयें के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 8624.42 लाख रुपयें मंजूर किये हैं। मंजूर की गई धनराशि निदेशक, महिला कल्याण के निवर्तन पर रखी गई है।
महिला कल्याण विभाग ने इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार निदेशक, महिला कल्याण द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि यह कार्य किसी अन्य कार्य योजना में शामिल नहीं है। इस हेतु पूर्व में किसी अन्य योजना स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है। बजट प्रावधान के सापेक्ष धनराशि की उपलब्धता का दायित्व निदेशक, महिला कल्याण का होगा। वित्तीय स्वीकृति का आदेश निदेशक, महिला कल्याण द्वारा बजट प्राविधान के सापेक्ष अवशेष धनराशि की उपलब्धता की स्थिति में निर्गत किया जायेगा।