सीएमओ ने प्रसूता व एएनएम का बयान दर्ज कर प्रसूता को कार्यवाही का दिया आश्वासन

 

• प्रसव कराने पर पीएचसी पर महिला वार्ड में ताला जड़ने पर घंटो हुआ था हंगामा

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम व स्टाफ नर्स का विवाद तूल पकडने लगा और गुरुवार को सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फैजाबाद से विवाद का कारण जाना। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात प्रसूता के घर पियारेपुर गांव पहुंचे और बयान दर्ज किया। प्रसूता के पति पति रविंद्र से बताया कि प्रसव कराने स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे गया था। महिला वार्ड में भर्ती कर दिए थे। शाम पांच बजे वार्ड में ही स्टाफ नर्स मंजू प्रसव करा दिया। एएनएम विनोदा सिंह वार्ड के दरवाजा में ताला मार दिए और गाली देने लगी। बाहर से धागा और बिलेट ला कर खिडकी के रास्ते अंदर दिया। दो घंटे बाद पुलिस व डाक्टर ने ताला खोलवाया। तब लोग बाहर निकले। इसके बाद नवजात शिशु को बाहर मगांया और सुरक्षित रखने के स्वजनो को निर्देश दिए। साथ ही साथ कार्यवाही का आश्वासन दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे पहुंचे और एएनएम विनोदा सिंह से जानकारी ली। उहोने बताया कि 2 बजे से शाम 8 बजे तक मेरा डिलेबरी कराने का पारी था। इस दौरान दो बजे संतकबीर नगर जनपद के पड़रिया गांव की विंद्रावती आयी थी और 4:45 बजे प्रसव कराया था। गुंजा देवी अस्पताल में कब आयी इसकी जानकारी हमे नही थी और न ही रजिस्टर में कही नाम दर्ज है। मै जब लेबर रुम से आयी तो ताला लगा था किसने लगाया हमे जानकारी नही है। जब प्रसव कराना था तो लेबर रुम में दो बेड था जिसमे एक खाली था वही करायी होती। वार्ड मे डिलेबरी कराई यदि कुछ हुआ होता तो हमको ही फसाया जाता। यह सब फसाने की शाजिस है।

स्टाफ नर्स मंजू देवी ने सीएमओ को बताया कि अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गया था। मजबूरन वार्ड में ही डिलीवरी करना पड़ा विनोद सिंह ने ही वार्ड के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गाली भी दी। पुलिस के आने पर किसी तरह ताला खुला। गुंजा मेरे रिश्ते में पड़ती है। उसके अनुरोध पर मैं प्रसव करायी। लेबर रूम इंचार्ज सुमन चौधरी से प्रसुताओं के दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा सभी दवाइयां हमारे पास है जिस पर फटकार लगाते हुए कहां कि फिर दवा बाहर से क्यों मंगाया जाता है। स्पताल पर मौजूद सभी लोगों ने बिगो व ग्लप्स तक बाहर से लेने की शिकायत मिली है। सभी लोग अपने कार्यशाली में सुधार लाएं अन्यथा खैर नहीं है। इसके बाद ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया।