बस्ती – आज अटेवा जिलासंयोजक तौआब अली माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा जिला प्रवक्ता बाबूराम वर्मा की अगुवाई में जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों कर्मचारियों सेआक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की गई।
शिक्षकों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अटेवा जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि एनपीएस तथा यूपीएस किसी भी कीमत पर शिक्षकों कर्मचारियों को मंजूर नहीं है। जिसे अटेवा कभी स्वीकार नहीं करेगा।हमे हुबहू पुरानी पेंशन ही चाहिए। जब सरकार एक देश एक चुनाव व्यवस्था लागू करने जा रही है तो एक देश एक पेंशन क्यों नहीं लागू कर सकती। देश भर के कर्मचारियों को एक देश एक पेंशन के सिद्धांत पर ही केवल पुरानी पेंशन ही चाहिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा एव जिला प्रवक्ता बाबूराम वर्मा ने कहा यूपीएस एनपीएस से भी अधिक नुकसानदेह है जो हमे स्वीकार नहीं है।हम पुरानी पेंशन बहाली की हर लडाई में अटेवा के साथ हैं।
इस दौरान कृषक इंटर कालेज कुरियार, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओडवारा,श्री कृष्ण पांडे इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कालेज,किसान इंटर कालेज बस्ती के शिक्षकों कर्मचारियों से संपर्क किया गया। सभी ने सहयोग का वादा किया।