बस्ती। भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की तरफ से प्राप्त लीडर ट्रेनर का ऑनरेबुल चार्ज और विड्स जिला सचिव/ लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड डॉ महेंद्र सिंह और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से प्रादेशिक परिषद के दौरान सौंपा, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड की सर्वोच्च डिग्री/उपाधि का ऑनरेबुल चार्ज मिलना गौरव की बात है, यह एक डिग्री, उपाधि या सम्मान ही नही एक जिम्मेदारी भी है, बताया की जनपद ही नही मण्डल बस्ती के इकलौते लीडर ट्रेनर स्काउट का ऑनरेबुल चार्ज पाना गौरव की बात है, कुलदीप सिंह की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर गाइड डॉ सुरभि सिंह, जिला गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती नौशाद अली सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति सहित तमाम शुभ चिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।