बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने गांव निवासी तीन लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, डंडे से मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश और पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के चलते गांव निवासी विनीत पाण्डेय, उसके पुत्र .यशवीर पाण्डेय व एकअन्य राहुल पाण्डेय ने लाठी, डंडा लेकर उसे दौड़ाकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है