जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, बच्चों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, बच्चों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने माखन की मटकियां फोड़ने के साथ ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

श्रीकृष्ण के गेट-अप में दिव्या, स्वराज, विनायक, अक्षित, वेदा, आयुष, नारायण, सार्थक, अनन्त, अद्यांश, अयोश, समृद्धि, जेसिका, अनिका, श्रेयांश, अक्षिती, अच्युत, मयंक, माधव और शौर्य ने अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया। वहीं राधा के रूप में ईशा, श्री, जारा, धन्य, विधि, तृप्ति, शान्वी, अद्विका, मरियम, समारा, डेविस, अन्वी और प्रज्ञा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी है। देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों में बच्चों की सहभागिता से उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” के अंतर्गत बच्चों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। सुबह से ही बच्चे शिक्षकों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और उन्हें विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाया तथा शिक्षकों की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।

टीचर्स की भूमिका में तृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, अदिति, अशिता, अल्तसा, लक्ष्य, अभि, प्रखर, आर्यन, आदित्य, सौरभ, राघव, वैष्णवी, विसात, अजमल, आयत, पलक, अशिका, अनन्त, अवन्तिका, आकृति, सर्वज्ञ, श्रेयांश, जिया, सात्विक, मथू, साहिबा, नमरा, गौरी, सादिया, अनमोल, सास्वी, इशा, इक्षु, सायना, सफा, भावनी, दिशा, राजश्री, वशिका, श्रद्धा, रोशनी, प्रियांशी, अत्तिका, समीमा, अलिशा, साक्षी, सृष्टि, हर्ष, कार्तिक, नूरफातिमा, निधि, खुशबू, अन्नपूर्णा, जेबा और सिमरन समेत सैकड़ों बच्चों ने अपनी शिक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए। पुरस्कार और प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, राजेश, साकेत, पवन, गिरीश, मीनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीण, अरविन्द, सुशील, नीरज, महिमा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने का संदेश दिया।