खेत की सिंचाई के लिए मोटर चलाने गए अधेड़ की सर्पदंश से मौत

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड निवासी 50 वर्षीय दिनेश चौधरी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई के लिए मोटर चलाने गए थे। अभी वह बिजली के मोटर तक पहुंचते कि अचानक किसी जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। आनन फानन में वह अपने पैर में कुछ बांधकर घर लौटे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान हालत में सुधार होता न देख डाक्टर ने उन्हे रेफर कर दिया। परिजन उन्हे लेकर अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।