बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक निवासी ससुराल वालों पर एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर उसे प्रताडित करने, गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कुसुमलता ने बताया है कि अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर उसके ससुर मनोहर पाठक, पति सिद्धार्थशंकर पाठक, देवर रविशंकर पाठक, सास कुशलावती देवी उसे प्रताड़ित करते, मारते पीटते, गाली और जान से मारने की धमकी देते हैं। ससुराल वालों की प्रताड़ना, मारपीट, धमकी के चलते वह अपने मायके सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकौथा अपने पिता के घर पर रह रही है। तहरीर के आधार पर सोनहा थाना पुलिस आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।