बस्ती।छावनी थाना क्षेत्र के अकवारे गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते वह अपने मायके दुबौलिया थाना क्षेत्र में रह रही है।
दुबौलिया पुलिस को दी गई तहरीर में नाजमा खातून ने छावनी थाना क्षेत्र के अकवारे निवासी अपने पति फिरोज, ससुर मोहम्मद अमीन, सास, देवर, चार ननदो व एक अन्य पर आरोप लगाया है कि वे और दहेज लाने के लिए उसे शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है, गाली और जान से मार देने की धमकी देते है। ससुराल में जीवन असुरक्षित होने के चलते वह अपने मायके में रह रही है। तहरीर के आधार पर दुबौलिया पुलिस आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।