धोखाधड़ी से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जमीन करा लिया बैनामा

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के रसोइया गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने तीन लोगों पर एक अधिवक्ता के साथ मिलकर जालसाजी कर धोखाधड़ी से उसकी जमीन का रजिस्ट्री कार्यालय में अपने नाम बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है। रसोइया गांव निवासी प्रभावती देवी पत्नी पारस राम का आरोप है कि कलवारी थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी प्रदीप कुमार यादव, संजय कुमार, उसके भाई तुलसीराम ने अधिवक्ता त्रिवेनी प्रसाद चौधरी के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाजी कर उसकी जमीन का धोखे से अपने नाम बैनामा करा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।