मारने पीटने ,धमकी देने का दो सगे भाइयों पर आरोप

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा निवासी विजय कुमार ने दो लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह 17 सितम्बर को दुकान पर सीमेंट लेने गया था, दुकानदार ने न तो सीमेंट दिया और न ही उसका पैसा ही वापस किया जा रहा है। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के चलते ओड़वारा निवासी नरसिंह यादव उर्फ बबलू यादव, उसके भाई अशोक कुमार यादव ने रास्ते में रोक कर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।