मूकबधिर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित युवक बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर नरहरपुर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बता दें कि 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे शौच के लिए गई 25 वर्षीय मूक बधिर महिला को जबरन खींच कर गन्ने के खेत में ले जाकर जबरिया मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीडित महिला किसी तरीक़े से घर पहुंची और इशारे मे अपने पति को अपने साथ हुई आपबीती और आरोपी का हुलिया बताया था। इसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। 25 वर्षीय मूकबधिर महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे अपने घर के उत्तर तरफ जा रहीं थीं। इस बीच उसे अकेली पाकर गांव का ही निवासी 27 वर्षीय बब्लू उसे गन्ने के खेत मे खींच ले गया, उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, और छोडकर भाग निकला था। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की थी, फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया था। पीडिता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीडिता को मेडिकोलीगल के लिए भेजकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।