बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिरिहवा निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने छह नामजद, एक अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न तारीखों में धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके गायब मोबाइल को प्राप्त कर उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जालसाजों ने उसके नाम पर यूपीआईडी क्रिएट कर साइबर फ्राड कर उसकेे पैसो को विभिन्न तारीखों में अपने खातों में ट्रान्सफर कर लिया। मामले में तहरीर के आधार पर दुबौलिया पुलिस छावनी थाना क्षेत्र के इनौली निवासी दिलीप कुमार, अमोढ़ा बाजार निवासी मुजफ्फर हुसैन, रजवापुर जिला अज्ञात निवासी दर्गेश कुमार गुप्ता, राजन, अलसादिर, युसुफ पता अज्ञात व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।