बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर स्टेट ट्रेंनिग सेंटर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रयागराज के परिसर में लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर मीट का आयोजन बुधवार से शुक्रवार की अवधि में किया गया है जिसमें प्रदेश भर के लीडर ट्रेनर और सहायक लीडर ट्रेनर प्रतिभाग कर अपने विचारों को और नवीन परिवर्तनोँ को साझा करेंगे, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव और प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी ने बताया कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति अपना योगदान देंगे, कहा कि इससे पूर्व में सम्पन्न शिविर काफी सफल रहा, बस्ती जनपद से लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर भूपेश कुमार सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय सहित लीडर ट्रेनर संतोष सिंह, लीडर ट्रेनर अनूप मल्होत्रा, सहायक लीडर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, लाखन सिंह, भावना सिंह, अकबर अली, नजीर मुकबिल, किरन देवी, शिव शरण सिंह, दिनेश सिंह, आनन्द बाबू, सत्यम्बदा सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी आदि की सहभागिता रहेगी।