मूकबधिर महिला को गन्ने के खेत में खींच ले गया युवक, किया दुष्कर्म

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मूक बधिर महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरिया मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडित महिला किसी तरीक़े से घर पहुंची और इशारे मे अपने पति को अपने साथ हुई आपबीती और आरोपी का हुलिया बताया। इसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

25 वर्षीय मूकबधिर महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे अपने घर के उत्तर तरफ जा रहीं थीं। इस बीच उसे अकेली पाकर गांव का ही निवासी 27 वर्षीय बब्लू उसे गन्ने के खेत मे खींच ले गया, उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, और छोडकर भाग निकला। पीडिता किसी तरीक़े से घर पहुंची और इशारे मे ही अपने पति को अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए आरोपी का हुलिया बताया। बताया कि उसने थप्पडो से मारा भी है। पति की सूचना बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच पपड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद्र ने बताया कि पीडिता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है, पीडिता को मेडिकोलीगल के लिए भेजा गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।