बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के मुगरहा निवासी फूलमती ने अपने पति, ससुर पर उसे, उसके बेटे, बेटी को मारने पीटने, जान से माारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति महेन्द्र गुप्ता, ससुर राम खेलावन ने मिलकर उसे और उसके बेटे सतेन्द्र, बेटी खुशबू को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।