मारने पीटने में दो पर मुकदमा

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के उचगांव निवासी शैलेन्द्र कुमार ने गांव निवासी दो लोगो पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह ओड़वारा से मुण्डेरवा बाजार आ रहा था कि कुसम्हा चौराहे के पास पहले से ही घात लगाकर खड़े कैलाशनाथ पाण्डेय, .शिवम उर्फ डिम्पी ने उसे रोक लिया, गाली देते हुए उसे मारने पीटने लगे, मौके पर कुछ लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया, इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।