बकाया रूपया मांगने पर माारने पीटने का आरोप

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी अमित सेन उर्फ मुन्ना ने सुपेलवा निवासी रवि पर बकाया रूपया मांगने के कारण गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी के घर वह अपना बकाया रूपया मांगने गया था, जिसके चलते उसने कैली अस्पताल गेट के बाहर उसे गाली देते हुए मारा पपीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।