मालदीव ने भारत को फिर दिया धोखा, चीन के साथ मिलाया हाथ; इस बड़े समझौते पर किए हस्ताक्षर
मालदीव ,15 सितंबर। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आगामी दिनों में भारत दौरे पर आने वाले है। मोहम्मद मुइज्जू का भारत दौरा दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही मालदीव ने भारत के साथ धोखा किया है।
दरअसल, मालदीव के राष्ट्रपति ने चीन के साथ एक वाणिज्यिक समझौता किया है। मालदीप के चीन के साथ बड़ा सौदा करने से भारत-मालदीव के बीच फिर से तनाव बढ़ सकता है। मालदीव ने अपनी-अपनी मुद्राओं में चालू खाता लेनदेन और प्रत्यक्ष निवेश के लिए पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
मालदीव ने कहा कि जल्द ही उसके यहां चीन के सबसे बड़े बैंक आईसीबीसी की एक शाखा खुल सकती है। मालदीव के आर्थिक मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा, मालदीव में चीन के सबसे बड़े बैंक इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना की एक शाखा खोलने के लिए काम चल रहा है। बता दें कि चीन 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार के साथ मालदीव का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।