अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रूपए ले लेने, वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के धुसुरिया निवासी सत्यराम की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गबन, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सत्यराम का आरोप है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी जगराम, राम प्रकाश, गोण्डा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी स्कूल के प्रधानाचार्य खुशीराम वर्मा ने अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न तिथियों में दो लाख 50 हजार रूपए ले लिया। नौकरी न दिलाने पर जब उसने अपना दिया गया रूपया वापस मांगा तो आरोपियों ने उसे गाली और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।