कुदरहा, बस्ती। बुधवार को लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा पेट्रेल पम्प के सामने बाइक सवार के ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही स्वजन स्तब्ध रह गए।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव निवासी उर्मिला देवी अपने बेटे के साथ दवा कराने दुल्हापार जा रहे थे। कुदरहा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि कुदरहा की तरफ जा रही ट्रक अचानक पम्प पर मोड दिया। जिसके चपेट में माता और पुत्र दोनों आ गए। जिसमें उर्मिला देवी ट्रक के नीचे चली और गंभीर रूप से घायल हो गयी। आस-पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिलास्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगडती देख वहा से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई उर्मिला के चार बेटे रामकुमार 24, श्याम कुमार 21, सूरज 19, नीरज 17 तथा एक बेटी अंशु 15 वर्ष की है। उर्मिला के पति बुधीराम घर पर ही रहकर खेती किसानी करते है।
Post Views: 228